रामल्ला: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने मंगलवार को मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया में गतिरोध के लिए इजरायल व अमेरिका दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास ने यह टिप्पणी मोरक्को के विदेश मंत्री नासेर बॉरिता के साथ रामल्ला में एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इजरायल के कदम व अमेरिका की अनुचित नीतियां शांति प्रक्रिया में गतिरोध का प्रमुख कारण हैं।
अब्बास ने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के आधार पर फिलिस्तीनी हितों के समाधान के लिए एक तंत्र विकसित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित करने के महत्व पर जोर दिया।
फिलिस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएफए) की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति अब्बास ने मोरक्को के विदेश मंत्री को फिलिस्तीनी क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम व शांति प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी, जो कि इजरायल व अमेरिका की नीतियों की वजह से रुका हुआ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान