कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ी बढ़त बनाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “महान जीत। मायावती और अखिलेश जी को बधाई. अंत की शुरुआत हो चुकी है।”
उन्होंने कहा, “अररिया और जहानाबाद जीतने पर लालू जी को बधाई। यह महान जीत है।”
पटना में अधिकारियों ने कहा है कि बिहार की इन जगहों पर अभी मतगणना अभी जारी है।
उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा उप चुनाव में बसपा के समर्थन से सपा ने लगभग विजयी बढ़त बना ली है।
बिहार के अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजद, भाजपा से आगे है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा
भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी
भाजपा का घोषणापत्र सिर्फ दिखावा: कांग्रेस नेता बोरठाकुर