हाल ही में दांपत्य सूत्र में बंधे कृति डीएस मेकअप स्टूडियो की मालकिन और मशहूर मेकअप आर्टिस्ट कृति धीर और प्रख्यात बिजनेसमैन विजय दुग्गल ने शादी के बाद राजधानी दिल्ली के एयरोसिटी स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर कृति ने तरुण तहलियानी, जबकि उनके पति विजय ने गौरव गुप्ता के डिजाइन किए ड्रेस पहन रखा था।
मीडिया से बात करते हुए नवविवाहित जोड़े ने साझा किया कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए शादी के कपड़े का चयन किया। उन्होंने खुलासा किया कि लॉकडाउन के दौरान विजय कैसे कृति से मिलने आए थे। इसके साथ ही कीर्ति और विजय ने यह भी बताया कि जल्द ही वह एक नया व्यापार उद्यम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके बारे में भी जल्द विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
कृति ने यह भी बताया कि यह उनकी दूसरी शादी है और वह हमेशा से महिला सशक्तिकरण का पक्षधर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को समाज की चिंता किए बिना अपने दिल की बात कहने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।