मुंबई| आमिर खान जल्द एक खास गीत में दिखाई देंगे, जिसके जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। अभिनेता ने खुद इस गाने के लिए अपना लुक डिजाइन किया है। यही वजह है कि यह गीत सभी सही कारणों से स्पेशल है। आमिर ने कूल, कैजुअल हिप्स्टर वाइब के साथ एक लुक डिजाइन किया है और वास्तव में इसकी शूटिंग के दौरान बहुत एन्जॉय किया गया है। उन्होंने इस गाने की शूटिंग के लिए जयपुर जाने के लिए अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के शेड्यूल से एक छोटा सा ब्रेक लिया था। अभिनेता ने अमीन हाजी की मदद करने के लिए ऐसा किया जो उनके एक बहुत करीबी दोस्त है और अमीन इस गाने के साथ निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, “आमिर को अपने हर प्रोजेक्ट में अपना खुद का एलिमेंट जोड़ने के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने गाने का प्लॉट पॉइंट और उद्देश्य समझा, तो उन्होंने खुद इस चिल-कैजुअल, हिप्स्टर लुक का सुझाव दिया, जो स्टैंडआउट करेगा।”
सूत्र ने आगे कहा, “उन्होंने उसी को रिफाइन किया और अपने दोस्त-निर्देशक अमीन हाजी के साथ इस पर चर्चा की। अमीन हाजी ने इसके लिए अभिनेता और उनकी परफेक्शनिस्ट विजन पर पूरी तरह से भरोसा किया और बिना किसी दो राय के इसके लिए हामी भर दी।”
आमिर इस गाने में एली अवराम के साथ नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग के दौरान क्रू ने भी खूब आनंद लिया। उम्मीद है कि यह गाना जल्द ही रिलीज होगी। इस गाने में सुपर चिल्ड आउट लुक में आमिर को देखना नायाब चीज होगी।
आमिर की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है और अभिनेता अब अपना सारा ध्यान इस पर लगा रहे हैं, ताकि इसे दर्शकों के लिए समय पर तैयार किया जा सके।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’