मुंबई: महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
भारतीय जनता पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पांडुरंग (67) को बुधवार को के.जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने गुरुवार सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे।
पांडुरंग का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा