लॉस एंजेलिस। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।
पेरिस ने नई टीवी श्रृंखला ‘स्टार’ में एक भूमिका के लिए निर्देशक ली डेनियल्स के साथ मुलाकात भी की।
डेनियल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पेरिस की एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जब पेरिस आपसे मुलाकात करने आती हैं..तो ढेर सारी बातें होती हैं।”
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पेरिस डेनियल्स के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।
पेरिस को कई मॉडलिंग एजेंसियों से भी प्रस्ताव मिले हैं और उनकी तस्वीर तीन प्रमुख फैशन पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर भी प्रकाशित होने जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स के विज्ञापन के लिए भी करार किया है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।