मुंबई: माजिद मजीदी की पहली भारतीय पृष्ठभूमि पर निर्मित फिल्म ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ के साथ अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रहीं मालविका मोहनन ने कहा कि जब मानवीय भावनाओं की बारीकियों को दिखाने और कहानी कहने की बात आती है, तो ईरानी फिल्म निर्माता बेहद प्रतिभावान हैं। मालविका ने कहा, “जब मानवीय भावनाओं की बारीकियों को दिखाने और कहनी कहने की बात आती है, तो माजिदी बेहद प्रतिभाशाली हैं। दुनिया भर में कुछ ही निर्माता हैं, जो महिलाओं और बच्चों को उतनी खूबसूरती से दिखाते हैं, जैसा वह करते हैं।”
उन्होंने कहा कि ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ में ‘खूबसूरती से लिखा गया महिला किरदार’ निभाने का मौका मिलने पर वह खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं।
‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ भाई-बहन के रिश्ते की कहानी है।
जी स्टूडियोज और नमह पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दुनियाभर में 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
इसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़