नई दिल्ली: सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने पीएम नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर Dignitea कार्यक्रम की शुरुआत की श्री अरुण सिंह, बीजीपी के राष्ट्रीय महासचिव ने जरूरतमंदों को चाय वेंडिंग साइकिल वितरित की ।
चाय वेंडिंग साइकिलों का वितरण, साइकिल रैली और एक ओपन जिम का उद्घाटन नई दिल्ली के सांसद द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण था। इन कार्यक्रमों का समन्वय श्रीमती मीनाक्षी लेखी के कार्यालय द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह ने नई दिल्ली में महादेव रोड पर स्थित श्रीमती लेखी के कार्यालय में जरूरतमंदों को चाय वेंडिंग साइकिल वितरित की।

इससे पहले दिन में एक साइकिल रैली को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। श्री अरुण सिंह और दिल्ली संगठन के महासचिव श्री सिद्धार्थन ने साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाई , यह रैली ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली से शुरू हुई और पीएम हाउस के पास रेसकोर्स रोड पर समाप्त हुई।

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली