मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘उड़ान’ में चकोर की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मीरा देओस्थले ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें मंच से डर लगता था।
मीरा ने कहा, “मुझे मंच से बहुत डर लगता था और मैं वाद विवाद के दौरान कांपने लगती थी। हालांकि, मेरे दोस्त ने एक बार मुझे एक अच्छी सलाह दी, जिससे मुझे मंच के डर पर काबू पाने में मदद मिली। उसने मुझसे कहा कि सामने बैठे लोगों को समझो कि वे वहां हैं ही नहीं और इमारत और आसपास की चीजों को देखो।”
उन्होंने कहा, “काफी समय बाद मुझे एहसास हुआ कि जब आप मंच पर होते हैं, तो वो वक्त आपका होता है और आपको इस मौके का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। फिर लोग आपके लिए जरूर तालियां बजाएंगे।”
इन दिनों, वह टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘उड़ान’ में नजर आ रही हैं, इसमें बंधुआ मजदूरों के मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।