नई दिल्ली: टाटा संस ने गुरुवार को कहा कि मुकुंद राजन ने कंपनी के चीफ एथेक्सि ऑफिसर पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह इस्तीफा 31 मार्च से प्रभावी होगा।
कंपनी ने जारी बयान में कहा, “चीफ एथिक्स ऑफिसर मुकुंद राजन (49) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है और संकेत दिए हैं कि वह आगामी महीनों में अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं।”
बयान के मुताबिक, राजन ने बीते 23 वर्षो में दूरसंचार क्षेत्र, प्राइवेट इक्विटी स्पेस और ब्रांडिंग रणनीति सहित विभिन्न मोर्चो पर कंपनी की सेवा की।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी