मेक्सिको सिटी| मेक्सिको में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप में 224 लोगों की मौत हो गई है।
मेक्सिको के गृह मंत्री मिगुएल एंजल ओसोरियो ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मेक्सिको सिटी में 117, मोरेलोस में 55, स्टेट ऑफ मेक्सिको में 12 और गुएरेरो में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को आए इस भूकंप में 45 इमारतें पूरी तरह से ढह गई हैं।
ओसोरियो ने यह भी कहा कि अधिकारियों को ढही इमारतों के मलबे में छह में लोगों के फंसे होने की खबर मिली है।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू