मुंबई। बॉलीवुड में ‘किंग ऑफ रोमांस’ के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि अब उनकी उम्र रोमांटिक फिल्में करने की नहीं रह गई है। शाहरुख (51) का मानना है कि बॉलीवुड में रोमांस की परिभाषा ही बदल गई है और अभी उनके लिए इसमें ढलना बाकी है।
शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रचार के लिए दिल्ली से मुंबई की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान चुनिंदा मीडियाकर्मियों से कहा, “रोमांस में एक छोटी-सी औपचारिकता जरूरी होती है। वह चाहे ‘तहजीब’ हो, घुटनों पर बैठना हो, चाहे लड़की की तारीफ में कुछ शेर-ओ-शायरी करनी हो। मैं अब भी इस पर विश्वास रखता हूं।”
शाहरुख ‘दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी कम’ जैसी बेहद सफल रोमांटिक फिल्मों में केंद्रीय भूमिकाएं निभा चुके हैं। ‘रईस’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रोमांस को औपचारिक होना चाहिए। फिर इस तरह से कहना कि ‘और फिर क्या रही है’? यह इस अंदाज में नहीं हो सकता, भले ही इसमें समानता का भाव हो।”
शाहरुख ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं आज की रोमांटिक फिल्मों के लिए अब बड़ा हो चुका हूं। हो सकता है कि आज के युवा रोमांस की वह भाषा तलाश कर लें जिसमें औपचारिकता हो लेकिन जो आज के समय की भी हो।”
शाहरुख ने कहा कि हो सकता है कि निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म रोमांस की इस नई भाषा पर प्रकाश डाले जिसमें औपचारिकता का भी अंश हो। इस फिल्म में वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़