मुंबई: हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में एंटरटेनर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजी गईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनके लिए प्रसिद्धि ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
‘पद्मावत’ स्टार ने रविवार को यहां एक स्टाइलिश सफेद परिधान में पुरस्कार समारोह में भाग लिया।
दीपिका ने संवाददाताओं से कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि प्रसिद्धि मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन मैं निश्चित रूप से यह कहना चाहूंगी कि मैं जिस तरह के उद्योग में काम कर रही हूं, और मैं जैसा काम कर रही हूं, पैसा और प्रसिद्धि इसका हिस्सा है, और इसे अनदेखा नहीं कर सकती।”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप प्रसिद्धि को अनदेखा कर सकते हैं। मैं जो काम करती हूं, यह उसी का हिस्सा है। मुझे अपना काम पसंद है। पिछले 10 वर्षो में मैंने जो काम किया है, उससे मैंने बहुत कुछ सीखा और अपने काम का आनंद लिया और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मैं जो काम करूंगी उसका भी आनंद लूंगी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।