ब्यूनस आयर्स| फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) को बताया है कि उसने स्टार फारवर्ड लियोनेल मेसी के खिलाफ विश्व कप-2018 क्वालीफायर में चिली के खिलाफ खेले गए मैच में अभ्रद भाषा का उपयोग करने के मामले में जांच शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फीफा ने अपने एक बयान में कहा है कि मेसी ने चिली के खिलाफ शुक्रवार को खेल गए मैच में एक सहायक रैफरी के खिलाफ शायद अश्लील भाषा का उपयोग किया है, हालांकि इस मामले का जिक्र मैच अधिकारियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में नहीं है।
फीफा ने साथ ही एएफए से कहा है कि वह सभी रैफरियों से इस मामले की जानकारी लेकर उसे दे।
पहले सहायक रैफरी इमरसन अगुस्तो डो कारवाल्हो ने कहा था कि मेसी जब उनके पास थे, तब उन्होंने अर्जेटीना के खिलाफ दिए गए फाउल को लेकर शिकायत की थी और कुछ कहा भी था जिसे वह सुन नहीं पाए थे लेकिन उन्हें लगता है कि मेसी ने कुछ गलत कहा था।
फीफा ने कहा कि उनकी अनुशासन समिति मेसी पर प्रतिबंध लगा सकती है। संस्था ने एएफए तथा मेसी से अपना पक्ष रखने को कहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया