चेन्नई: अपने तर्कसंगत विचारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कहा कि वह हिंदुओं के दुश्मन नहीं हैं।
तमिल साप्ताहिक आनंद विकेतन में अपने स्तंभ में, कमल हासन ने इन आरोपों का खंडन किया कि वह हिंदू विरोधी हैं।
दिग्गज अभिनेता ने कहा, “मैं हिंदू धर्म का दुश्मन नहीं हूं, मैं इस्लाम और ईसाई धर्म को भी इसी तरह देखता हूं। मैं किसी का दुश्मन नहीं हूं और मैं अपने कल्याणकारी क्लब के साथ उसी नीति का पालन करता हूं।”
तमिलनाडु में 21 फरवरी से अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे कमल हासन ने कहा कि वह लोगों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे एक-दूसरे के विचारों को समझा जा सके।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।