नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की। रविवार को हुए हमले में कई सिखों सहित 19 लोग मारे गए थे। मोदी ने काबुल को भारत की ओर से मदद की पेशकश की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम कल अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। ये अफगानिस्तान की बहुसांस्कृतिक संरचना पर हमला है। मेरी संवेदना शोकग्रस्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
मोदी ने कहा, “भारत इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान सरकार की सहायता के लिए तैयार है।”
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि वह सोमवार को उनसे मुलाकात करेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना ..दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। मैं आज उनके रिश्तेदारों से शाम छह बजे जवाहरलाल नेहरू भवन में मिल रही हूं।”
जलालाबाद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया था, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी प्रांतीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। हमले में अक्टूबर में होने वाले चुनाव के सिख उम्मीदवार की भी जान चली गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा