नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्विपक्षीय सम्मेलन शुरू होने से पहले हैदराबाद हाउस में कनाडा के समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “रिश्तों में एक नई ऊर्जा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले हैदराबाद हाउस में जस्टिन टड्रो की अगुवाई की।”
इस तस्वीर में दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं।
सम्मेलन के मद्देनजर दोनों पक्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते होने की उम्मीद है।
इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोह में मोदी ने गले लगाकर ट्रूडो का स्वागत किया।
कनाडाई प्रधानमंत्री अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत के दौरे पर आए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा