सना: यमन के पश्चिमोत्तर प्रांत के सैन्य डिपो पर रविवार को सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 20 हौती विद्रोहियों की मौत हो गई।
अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, “इस हमले में 20 लड़ाकों की मौत हो गई जबिक कुछ घायल हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि 10 से अधिक हवाई हमलों में सैन्य डिपो में विस्फोट हो गया।
यह डिपो एक छोटे सैन्य शिविर में था, जिसका संचालन हौती विद्रोही करते थे।
सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों के तहत रविवार को यह हमला किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा