नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन गुरुवार तक 46.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह गणतंत्र दिवस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इसने 26 जनवरी को 26.3 करोड़ रुपये कमाए। शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है। फिल्म के आगे भी अच्छी कमाई करने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, ‘रईस’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले ज्यादा कमाई की। फिल्म ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26.30 करोड़ रुपये कमाए। यह गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ 26 जनवरी, 2012 को रिलीज हुई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘रईस’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित ‘रईस’ गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में शाहरुख नकारात्मक भूमिका में हैं। इसके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री महीरा खान ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़