मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन गजब बात यह है कि इस बार वह विमान से नहीं, बल्कि रेलगाड़ी से दिल्ली जा रहे हैं। शाहरुख अपनी टीम के साथ सोमवार शाम पांच बजे बॉम्बे सेंट्रल से अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में बैठेंगे और अगले दिन यानी मंगलवार को सुबह 10.55 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
इस दौरान रेलगाड़ी बॉम्बे सेंट्रल से अंधेरी, बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।
फिल्म का प्रमोशन कुछ अलग तरह से करने की जगत में शाहरुख खान मुंबई से दिल्ली तक का सफर रेल से तय करेंगे। इस दौरान शाहरुख की पूरी टीम रेलगाड़ी से दिल्ली जाएगी। दरअसल, देश की जनता का रेलगाड़ी से एक खासा लगाव है और जनता से जुड़ने के लिए ही शाहरुख ने यह अनोखा तरीका अपनाया है।
शाहरुख इस साल फिल्म उद्योग जगत में अपना 25वां साल पूरा करने जा रहे हैं। वह अपने सपनों को पूरा करने रेल से ही मुंबई नगरी में आए थे, इसलिए इस सफर से उनकी पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से सफर में फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी, निर्देशक राहुल ढोलकिया भी उनके साथ होंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट