मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के एएमयू के छात्रों के प्रति पुलिस के रवैये को हिंसक बताते हुए घटना की निंदा की और कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा नहीं है। राजकुमार राव ने सोमवार दोपहर को ट्वीट किया, “नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है।”
अभिनेता ने आगे लिखा, “छात्रों के मामले में पुलिस ने जिस तरह की हिंसा का सहारा लिया मैं उसकी निंदा करता हूं। लोकतंत्र में नागरिकों शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। इसके साथ ही मैं किसी भी तरह की सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने की भी निंदा करता हूं। किसी भी समस्या का समाधान हिंसा नहीं है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट