नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में जनजातीय युवक की पीट-पीट कर की गई हत्या की शनिवार को निंदा की और कहा कि लोगों को अवश्य ही समाज में बढ़ रही असहिष्णुता रोकनी चाहिए और इस तरह की नासमझ हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया, “मैं केरल में गुरुवार को जनजातीय युवक को क्रूरता के साथ पीट-पीट कर मार डालने की घटना से बुरी तरह व्याकुल हूं।”
उन्होंने कहा, “हमें हमारे समाज में बढ़ रही असहिष्णुता को रोकनी चाहिए और इस तरह की नासमझ हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”
केरल पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मानसिक रूप से अस्वस्थ 27 वर्षीय युवक की हत्या के संबंध में नौ और लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित रूप से दुकान से चावल की चोरी के आरोप में पलक्कड के समीप जंगल में एक भीड़ ने जनजातीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन