मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में ड्रग्स एंगल मामले की जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुईं थी और छह घंटे तक पूछताछ हुई, उनकी गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जा रहे थे।
रिया से एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने पूछताछ की थी।
इससे पहले शनिवार को, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट