न्यूयॉर्क: पिटबुल और डीजे विल स्पार्क्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय नामों के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह गायिका रिहाना के साथ काम करना चाहती हैं। ट्विटर पर प्रियंका के फालोअर की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है।
इस मौके पर सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि वह किस महिला कलाकार के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर प्रियंका ने कहा, “मैं रिहाना के साथ काम करना पसंद करूगी। मुझे लगता है कि वह अद्भुत हैं।”
एक अन्य प्रशंसक ने पूछा कि अगर वह अभिनेत्री या गायिका नहीं होती तो क्या होतीं? इस पर उन्होंने कहा, “मैं एक इंजीनियर होती।”
प्रियंका वर्तमान में अमेरिकी अपराध आधारित सीरीज ‘क्वांटिको’ के तीसरे सत्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पारिश की भूमिका निभाती दिखेंगी।
उन्होंने कहा, “क्वंटिको का यह सीजन नई अद्भुत टीम और नया स्वाद लाया। सभी से यह साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”
‘क्वंटिको’ के अलावा, ‘मैरी कॉम’ अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘इजनॉट इट रोमांटिक’ बनकर लगभग तैयार है। यह 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।