नई दिल्ली | रेलगाड़ियों से यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अब रिजर्वेशन टिकट काउंटर फिर से खोलने का फैसला लिया है। साथ ही कहा है कि सामुदायिक सेवा केंद्रों व एजेंटों को भी टिकट बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। रेलवे ने एक जून से और 200 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
शुक्रवार से यात्री रिजर्वेशन टिकट कॉमन सर्विस सेंटर और टिकट एजेंटों से भी टिकट प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल राज्य सरकारों की मांग पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रोटोकॉल के अनुसार यथावत जारी रहेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर