लंदन| पुलिस शुक्रवार को लंदन के ट्यूब ट्रेन के एक कोच में ‘विस्फोट’ की सूचना की जांच कर रही है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम लंदन के पार्सन्स ग्रीन में घटना स्थल पर अधिकारी व एंबुलेंस सेवा मौजूद थी।
लंदन के परिवहन विभाग ने ट्वीट किया, “हम पार्सन्स ग्रीन में एक घटना की जांच कर रहे हैं।”
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना के कारण डिस्ट्रिक्ट लाइन पर अर्ल्स कोर्ट व विम्बलडन के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह