लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच सितंबर से मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जाएगी और छह सितंबर से यह आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी।
मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के मुताबिक, लखनऊवासियों के लिए मेट्रो की शुरुआत एक ऐतिहासिक पल होगा। मेट्रो का उद्घाटन पांच सितंबर को होगा।
मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से शहर के लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
फिलहाल, मेट्रो ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक चलेगी।
एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया, “मेट्रो का शुरू होना ऐतिहासिक पल है। यह सब जनता के सहयोग, सरकार के प्रयास व इंजीनियरों के कठिन मेहनत से संभव हुआ। देश में तीन साल के भीतर मेट्रो चलाने का रिकॉर्ड लखनऊ के नाम है। यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।”
पहले मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के लिए नरेन्द्र मोदी के आने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन स्पष्ट हो गया है कि वह नहीं आएंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा