लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में मेट्रो का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। इसका स्पीड ट्रायल सोमवार को मुख्य मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की देखरेख में किया जाएगा।
यह ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से चारबाग मेट्रो स्टेशन के बीच होगा। मेट्रो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस द्वारा चार दिन तक सभी स्तर से निरीक्षण किया गया था। इसके बाद लोड टेस्टिंग के निर्देश दिए गए थे।
यह टेस्टिंग भी लखनऊ मेट्रो करवा चुका है। अब अप व डाउन लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। आठों स्टेशनों के बीच ट्रायल होता है तो मेट्रो यह दूरी 9.41 मिनट में पूरी करेगी।
सूत्रों के अनुसार, सीएमआरएस सतीश कुमार पांडे सोमवार को निरीक्षण करने के बाद इसी सप्ताह क्लीयरेंस दे सकते हैं। क्लीयरेंस मिलते ही एलएमआरसी प्रदेश सरकार से मेट्रो चलाने की इजाजत मांगेगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा