रांची: भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 12 मई को होने वाली अपने बड़े बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन की पैरोल मिल गई है।
जेल प्रशासन और गृह विभाग के बीच परामर्श के बाद लालू को पैरोल दी गई है। लालू प्रसाद ने तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिनों की पैरोल मांगी थी।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में इलाज किया जा रहा है। एक मई को उन्हें नई दिल्ली के एम्स से यहां लाया गया था।
वह बुधवार को पटना के लिए विमान से रवाना हो सकते हैं।
राजद नेता को चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। हाल ही में उन्हें दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 साल जेल की सजा सुनाई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा