नई दिल्ली : संसद के निचले सदन लोकसभा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 12,600 करोड़ रुपये के घोटाले सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित विपक्षी पार्टियों ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने 12,600 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग की और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग का मुद्दा उठाया।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में जारी हंगामे के बीच कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण