केलीफोर्निया (अमेरिका) : स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका के बाद अब वर्ल्ड नम्बर-2 राफेल नडाल ने भी इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल की हिप इंजरी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और इसीलिए, उन्हें इन टूर्नामेंटों में टेनिस कोर्ट पर उतरते नहीं देखा जाएगा।
स्पेन के 31 वर्षीय खिलाड़ी नडाल ने इस साल इस चोट के कारण मेक्सिको ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था। अपने एक बयान में नडाल ने कहा, “मैं मियामी ओपन और इंडियन वेल्स में नहीं खेल पाऊंगा, क्योंकि मुझे इस चोट से उबरने की जरूरत है।”
नडाल ने कहा, “मेक्सिको ओपन से नाम वापस लेना बहुत दुखदायी था और ऐसे में अमेरिका में न खेल पाने का फैसला लेना भी बहुत मुश्किल रहा।”
इससे पहले, वावरिका ने कोहनी की चोट के कारण इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर
एशियन गेम्स: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम, मेडल हुआ पक्का