पीजीडीएवी कॉलेज (इवनिंग) यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली में दक्षिण पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता पाठ्यक्रम के समापन का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विधिक जागरूकता पाठ्यक्रम पूरा करने वाले 39 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्वी जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग जी एवं दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा ने छात्र छात्राओं को सामान्य जीवन में विधिक जागरूकता का महत्व बताया।
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विशेष सचिव नम्रता अग्रवाल एवं दक्षिण पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा व्यास भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं और उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजक डा मीना शर्मा ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा की छात्रों ने पूरी रुचि के साथ इस पाठ्यक्रम को पूरा किया और वे समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में सहायक होंगे।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण