लॉस एंजेलिस। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय चैट शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में पहली बार शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड के एक्शन अभिनेता विन डीजल के प्रति बहुत आकर्षित हैं और अपने मन में उन्होंने डीजल के साथ ‘अद्भुत बच्चे’ पैदा होने की बात भी सोच ली है।
जब शो की मेजबान एलेन डिजेनर्स ने दीपिका से जब फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज’ के सह-कलाकार के साथ पर्दे पर शानदार तालमेल का राज पूछा तो उन्होंने यह बात कही। मंगलवार को इस एपिसोड की शूटिंग की गई।
एलेन ने अभिनेत्री से विन और उनके बीच ‘रोमांस’ के बारे में पूछा तो दीपिका ने भी कहा, “आग के बिना धुआं नहीं उठता!”
अभिनेत्री ने कहा, “हालांकि, यह सब मेरे मन में है, मेरा मतलब मैं मन ही मन में सोचती हूं कि हम दोनों साथ हैं, हम दोनों में अच्छी बन रही है, हम साथ रह रहे हैं और हमारे अद्भुत बच्चे हैं।”
इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर होगा।
उन्होंने बताया कि वास्तव में उन्होंने दो या तीन साल पहले फिल्म ‘फ्यूरियस-7’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी, फिर एक साल पहले उन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स से फोन आाय कि वे उन्हें ‘ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज’ में कास्ट करना चाहते हैं।
बॉलीवुड में दीपिका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।