मुंबई: ‘मौका मौका’ क्रिकेट विज्ञापन से मशहूर हुए अभिनेता विशाल मल्होत्रा टेलीविजन धारावाहिक ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ में नजर आएंगे। आगामी धारावाहिक का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर होगा। इसमें वह मुख्य किरदार अनुष्का रेड्डी के भाई की भूमिका में दिखेंगे।
धारावाहिक आधुनिक दिनों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो दिलीप झा द्वारा लिखित और प्रस्तुत है।
विशाल ने कहा, “पूरे प्रोजेक्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दिल्ली से हूं और यह अच्छा लगता है कि हम अपने नए शो ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ के लिए राजधानी में शूटिंग कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरा ऑनस्क्रीन किरदार कृष्णकांत रेड्डी के बड़े बेटे श्रीकांत रेड्डी का है। वह अपने पिता का साथ देता है और एक व्यापारी है।”
‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ का प्रसारण 19 मार्च से होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न