नई दिल्ली| कोरोना काल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला करते आ रहे हैं। वहीं एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की वैक्सीन रणनीति पर हमला किया और आरोप लगाया कि यह नोटबंदी की तरह है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “केंद्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं है। आम जन लाइनों में लगेंगे। धन, स्वास्थ्य और जान का नुकसान झेलेंगे और अंत में सिर्फ कुछ उद्योगपतियों का फायदा होगा।”
चिदंबरम ने मंगलवार को कहा था, संशोधित वैक्सीन नीति के तहत, केंद्र सरकार जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। राज्यों को नुकसान हो रहा है। टीके निर्माताओं को मुनाफाखोरों के लिए प्रोत्साहित कर रही है और राज्यों के साथ-साथ गरीब और अमीर भारतीयों के बीच असमानता को और भी बदतर कर देगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन
यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा