न्यूयॉर्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल व्हाइट हाउस में औपचारिक रूप से दिवाली मनाने की 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया, क्योंकि त्योहार महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव के बीच पड़ गया है।
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 2003 में दिवाली मनाने की शुरुआत की थी, जिसे बराक ओबामा ने जारी रखा था।
परंपरा को जारी रखते हुए ट्रंप ने पिछले साल ओवल ऑफिस में पारंपरिक दीप जलाकर यह त्योहार मनाया था।
इस साल वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को अपनी दिवाली की शुभकामनाएं जारी करते हुए भारतीय मूल के अमेरिकियों के योगदान की सराहना की।
अपने संदेश में उन्होंने कहा, “जैसा कि लोग इस त्योहार को मनाने के लिए टिमटिमाती लड़ियों से अपने घरों को सजा रहे हैं, मैं दिवाली के मौके पर अमेरिका में हमारे उन दोस्तों की उपलब्धियों की प्रशंसा करना चाहूंगा, जिन्होंने रोजमर्रा के आधार पर हमारे देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा