मुंबई:अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह पर पत्नी मीरा राजपूत के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है। इंस्टाग्राम पर मीरा के साथ अपनी एक सेल्फी को साझा करते हुए शाहिद ने लिखा, “पांच साल यूं ही बीत गए। छोटी-छोटी चीजों में खुशियों पाई हैं। साथ में मिलकर हमने एक-दूसरे को समझा है। तुम्हारे साथ चलते हुए मैंने खुद को थोड़ा और पाया है। तुम जैसी हो वैसी होने और मुझे एक बेहतर इंसान बनाने में मेरी मदद करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शादी की सालगिरह मुबारक हो।”
शाहिद और मीरा ने साल 2015 में दिल्ली में शादी की थी। साल 2016 में ये दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने जिसका नाम इन्होंने मीशा रखा। दो साल बाद मीरा ने अपने बेटे जैन को जन्म दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़