अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वह अपनी इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं।
श्रद्धा ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ का पहला दिन, यह यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। शाहिद कपूर, सेट पर मिलते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें।”
शहिद पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। यह एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं। वह एक वकील की भूमिका में दिखेंगी।
यह फिल्म श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वह अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ का निर्देशन कर चुके हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।