मुंबई: श्रीदेवी के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी ने श्रीदेवी के अभिनय कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिवंगत अभिनेत्री एकमात्र महिला सुपरस्टार थीं।
शोक संतप्त परिवार से मंगलवार को मुलाकात के बाद बप्पी ने कहा कि उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री के साथ 11 सिल्वर जुबली फिल्मों में काम किया, जो “अकेली और एकमात्र महिला सुपरस्टार थीं।”
उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं होता कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं, इस बारे में सोचकर मेरा दिल बैठा जा रहा है।”
बप्पी ने कहा कि वह श्रीदेवी की याद में उन्हें ‘कभी अलविदा ना कहना’ गीत समर्पित करना चाहेंगे।
श्रीदेवी (54) की शनिवार को दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा