मुंबई : दिग्गज फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रति सम्मान दिखाते हुए होली पार्टी रद्द कर दी है। शबाना ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “श्रीदेवी के निधन की वजह से जानकी कुरीर में हमारी दो मार्च को होने वाली होली पार्टी रद्द कर दी गई है।
श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी पारिवारिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं।
अभिनेत्री का अंतिम संस्कार सोमवार को होने की संभावना है, हालांकि इस बारे में परिवार के सदस्यों ने कोई बयान नहीं दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।