श्रीनगर| श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सोमवार शाम एक पुलिस बस पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक इलाके की है।
एक सूत्र ने कहा, “इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”
बस में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे।
हाल के दिनों में सुरक्षाबलों पर यह एक बड़ा आतंकी हमला है और यह ऐसे इलाके में हुआ है, जहां सुरक्षाबलों के कई कैंप स्थित हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर