श्रीनगर| जम्मू-कश्मीरके श्रीनगर में सोमवार को एक पुलिस बस पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम आठ जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में से चार की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने शाम को श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में जेकेएपी 9वीं बटालियन की एक पुलिस बस पर गोलीबारी की।
एक सूत्र ने कहा, “शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। चार को गंभीर चोटें आई हैं। इलाके में सुरक्षा बलों को भेजा गया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी