श्रीनगर : अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगाया है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मुहम्मद यासीन मली के नेतृत्व में संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने स्थानीय बंदियों को बाहर ले जाने, अज्ञात हमलावर द्वारा अलगाववादी कार्यकर्ता की हत्या और कश्मीर में बिगड़ी स्थिति के मद्देनजर प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पुलिस ने कहा कि शहर और घाटी में दुकानें, अन्य प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहेंगे।
जम्मू के बनिहाल और घाटी के बारामूला के बीच रेल सेवाएं दिनभर बाधित रहेंगी।
पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (सीआरपीएफ) को प्रतिबंधित स्थानों पर तैनात किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा