अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अश्वत भट्ट पिछले दिनों राजधानी दिल्ली के पालम फार्म्स में अपनी एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की। यह शॉर्ट फिल्म इन दोनों कलाकारों की आनेवाली ‘स्वाद’ सीरीज का अहम हिस्स हिस्सा होगी। चिलसाग पिक्चर्स एंड ट्रेजर टेल्स के बैनर तले बन रही ‘स्वाद’ का लेखन एवं निर्देशन सचिन गुप्ता ने किया है, जबकि इसे दीप्ति गुप्ता, दीपक गुप्ता और सचिन गुप्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
‘स्वाद’ के कुल चार एपिसोड हैं। श्वेता और अश्वत इसके दूसरे एपिसोड का हिस्सा होंगे। शेष दो एपिसोड के लिए स्टारकास्ट का चयन किया जाना अभी बाकी है। मीडिया से बात करते हुए लेखक—निर्देशक सचिन ने बताया, ‘श्वेता और अश्वत यहां एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जो ‘सवाद’ की कहानियों में से एक है। यह एक रोम-कॉम, हल्की-फुल्की, लेकिन मजेदार कहानी है। अश्वत और श्वेता इस कहानी में एक विवाहित जोड़े की भूमिका निभा रहे हैं। हमें यकीन है कि दर्शकों को इस कहानी की मिठास पसंद आएगी।’

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।