सलमान खान को ब्लैकबैक के शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई। जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को अभिनेता सलमान खान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया है, जबकि इस मामले के अन्य चार आरोपी बॉलीवुड सितारों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है।
इस मामले की सुनवाई पिछले 19 सालों से चल रही थी और यहां की अदालत ने 28 मार्च को अंतिम बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सलमान की सजा की अवधि को लेकर भी अदालत में काफी बहस हो रही है।
यह मामला वर्ष 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के समय का है।
जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने अन्य आरोपी सितारों को बरी करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज बिश्नोई ने कहा कि इस मामले से जुड़ अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।