मुंबई| अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान हमेशा उनके साथ एक दोस्त की तरह खड़े रहे हैं और समय आने पर उनकी मदद की है। अभिनेत्री ने सलमान की वर्ष 1991 की ‘पत्थर के फूल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
बयान के मुताबिक, रवीना ने जी क्लासिक की ‘माई लाइफ माई स्टोरी’ पर अपनी उपस्थिति के दौरान सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की।
उन्होंने कहा, “सलमान और मैं छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे। हम एक बबल गम तक पर लड़े हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो सलमान दिल से बहुत अच्छे हैं। अगर मुझे किसी ऐसे व्यक्ति का नाम लेना हो जो हमेशा दोस्त की तरह मेरे साथ खड़ा रहा है, तो वह सलमान हैं।”
उन्होंने कहा,”अन्य लोगों ने समय आने पर पीठ दिखा दी। लेकिन, सलमान ने एक दोस्त की तरह हमेशा अपना वादा पूरा किया। जब भी मुझे जरूरत पड़ी, वह हमेशा मेरे साथ थे।”
‘माई लाइफ माई स्टोरी’ में रवीना वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार को होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट