मुरादाबाद : भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख मायावती पर अपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने ऐलान किया है कि अगर 48 घंटे में साधना ने बसपा प्रमुख और देश की सभी महिलाओं से माफी नहीं मांगी, तो वे उनका सिर कलम करके लाने वाले को पचास लाख रुपये का इनाम चंदा इकठ्ठा करके देंगे।
पूर्व विधायक के इस ऐलान के बाद से राजनीतिक गलियारें में हड़कंप मच गया है। विजय ठाकुरद्वारा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुचे थे, जहां उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है, जिसके बाद से ही उसके नेता और विधायक अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख के विरुद्ध निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। हम मांग करते हैं कि साधना को 48 घंटे के अंदर बसपा मुखिया मायावती और देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।”
विजय यादव ने कहा कि यदि 48 घंटे में साधना सिंह ने माफी नहीं मांगी तो बसपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी