नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सुरेश प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद पी. अशोक जगपति राजू ने नागरिक उड्डयन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा
भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी
भाजपा का घोषणापत्र सिर्फ दिखावा: कांग्रेस नेता बोरठाकुर