मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नेे महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार दोपहर अपने घर में सुसाइड कर लिया। अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और की दिग्गज एक्टरों समेत पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सुशांत सिंह राजपूतके निधन पर शोक जताया है लेकिन बॉलीवुड फिल्ममेकर मुकेश भट्ट ने चौंकाने वाला इशारा किया है।
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के मुताबिक, मुकेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा है,-‘मुझे एहसास हो रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है. उनसे मेरी बातचीत के दौरान, मुझे लगा कुछ गड़बड़ है. हम लोग सड़क 2 में एक साथ काम करने पर बात कर रहे थे।’
सुशांत का निधन चौंकाने वाला है क्योंकि अभी पांच दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन ने आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मलाड़ के अपने घर की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।इस पर सुशांत ने शोक भी जताया था. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही दहल गई है।
सुसाइड न करने की राय देने वाले ने खुद उठाया ये कदम
बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ थी, जिसमें सुसाइड से निपटने की बात कही गई थी, और जीवन में सकारात्मकता पर जोर दिया गया था। फिल्म में संदेश दिया गया था कि इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए और खुद को प्रेरित रखना चाहिए। सुशांत का सुसाइड करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।