मुंबई :अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर में खुद को मधुबाला की तरह पेश किया है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां उन्होंने 1960 के दशक की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला द्वारा निभाई गई प्रतिष्ठित फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ से अनारकली के रूप में खुद को तैयार किया है।
शेयर तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “प्यार किया तो डरना क्या।”
यह पहली बार नहीं है, जब सोनम ने अनारकली के रूप में कपड़े पहने हैं। हैलोवीन के लिए 2019 में प्रतिष्ठित चरित्र के रूप में उन्होंने यह रूप धारण किया था, जबकि उनके पति आनंद आहूजा ने सलीम के रूप में खुद को पेश किया था।
फोटो शेयरिंग साइट पर इस तस्वीर को 2.70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
अभिनय की बात करें तो सोनम को आखिरी बार 2019 में रिलीज ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था।

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट